Newswahni

भागलपुर में महिला उद्यमियों का होली मिलन समारोह रंग गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दी जमकर किया डांस प्रेम और एकता बनाए रखने…




भागलपुर में होली के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था मां आनंदी की ओर से ‘महिला उद्यमिता सह होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और रंगोत्सव के उल्लास से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव, रश्मि रंजना, अनीता अनवर, अर्चना सहित संस्था से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। संस्था की ओर से अतिथियों को अबीर-गुलाल लगाकर अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय योगदान के लिए रीता जसवाल, बबीता बोन, पुष्पा, अरुण और अलका को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। होली के गानों पर जमकर थिरके कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने रंग-गुलाल लगाकर सभी ने एक-दूसरे को होली क बधाई दी। साथ ही होली के गानों पर जमकर डांस किया। रंग, उमंग और भाईचारे की भावना ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया। आयोजकों की ओर से लजीज व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण मुख्य अतिथियों ने समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। संस्था की सदस्य प्रिया सोनी ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। समारोह आपसी सम्मान, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला सशक्तिकरण का सुंदर उदाहरण साबित हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top