Newswahni

भागलपुर में तेज रफ्तार कार गुमटी से टकराई मौत मुखिया आधे घंटे तक स्टेयरिंग में फंसे रहें हादसे में लोग हुए घायल…




भागलपुर के सुल्तानगंज में सोमवार देर रात सड़क हादसा हो गया। भागलपुर की ओर से रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गुमटी से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। इस वजह से ड्राइवर ने बैलेंस खो दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार से घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। कार अमित कुमार चला रहे थे। जो करीब आधे घंटे तक स्टेयरिंग में फंसे रहे। सभी घायलों को सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पुहंचाया गया। जहां से मायागंज रेफर कर दिया गया। घटना भागलपुर-सुल्तानगंज एनएच-80 पर दिलगौरी मोड़ के पास हुई है। इनकी हुई मौत मृतकों की पहचान नारायणपुर नवटोलिया निवासी नितेश मिश्रा (28) और मिर्जापुर गांव निवासी श्रवण (34) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में कोलगामा के चंदन ठाकुर (45), नवादा तिलकपुर के पीयूष कुमार (23), ललित यादव, कार चालक तिलकपुर निवासी मुखिया अमित कुमार समेत 7 घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार मुखिया अमित कुमार की है। कार को जब्त कर लिया गया है घटना की सूचना मिलते ही सुलतानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top