Newswahni

भागलपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई एएसपी ट्रैफिक डीएसपी सड़क पर उतरे चलाया वाहन चेकिंग अभियान लोगों से वसूला जुर्माना…




भागलपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जारी है। नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शुक्रवार को ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार और एएसपी खुद सड़कों पर उतरे। सैंडिस कंपाउंड के मुख्य गेट के पास विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान उन वाहनों को खास तौर पर रोका गया, जिनकी नंबर प्लेट में फॉन्ट बदलकर लिखा गया था। नंबर को स्टीकर से ढंका गया था या डिजाइनर प्लेट लगाई गई थी। एक-एक गाड़ियों को रोका गया। कागजात जांचे गए और नंबर प्लेट की बारीकी से पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर मौके पर ही चालान काटा गया। कुछ वाहन मालिक बहाने बनाते नजर आए, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। करीब 100 से अधिक वाहनों से जुर्माना वसूला गया। पुलिसकर्मियों के भी कटे चालान इस अभियान की सबसे बड़ी और अहम तस्वीर तब सामने आई जब जांच के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के निजी वाहनों में भी नंबर प्लेट संबंधी अनियमितताएं पाई गईं। कार्रवाई से वे भी नहीं बचे। मौके पर ही जुर्माना वसूला गया और सख्त चेतावनी दी गई। इस कदम ने साफ संदेश दिया कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह आम नागरिक हो या वर्दीधारी। ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि लगातार अभियान चलाई जा रही है। नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहन मालिकों को छोड़ा नहीं जाएगा। लगातार हम लोग सड़क पर उतरकर ऐसी वाहन चालकों पर कार्रवाई भी कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top