Newswahni

भागलपुर में इंटर एग्जाम का तीसरा दिन पहली पाली में फिजिक्स का पेपर सेंटर्स पर तीन लेयर में सुरक्षा वीडियोग्राफी की व्यवस्था…




बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज तीसरा दिन है। पहली पाली में फिजिक्स की परीक्षा हो रही है। दूसरी पाली में कला संकाय के छात्रों के लिए भूगोल (जियोग्राफी) विषय की परीक्षा है। भागलपुर में कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को एंट्री दी गई। 9 बजे सेंटर का गेट बंद कर दिया गया, इसके बाद किसी को एंट्री नहीं दी गई। सेंटर्स पर तीन लेयर में सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। सेंटर के बाहर छात्रों की घड़ी, बेल्ट, जूते उतरवाए गए। कुल 59 सेंटर्स पर 40,200 परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल, इंटर स्तरीय सरसहाय विद्यालय कहलगांव, श्याम सुंदर विद्या निकेतन और सीसी बालिका उच्च विद्यालय शामिल हैं। हर सेंटर पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। एंट्री गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई, ताकि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर न जा सके। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। हर सेंटर पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से गठित उड़नदस्ता दल लगातार अलग-अलग केंद्रों पर निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। केंद्राधीक्षकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। कड़ी सुरक्षा से नकल पर अंकुश परीक्षार्थियों ने बताया कि कड़ी जांच के कारण प्रवेश में थोड़ी देरी हुई, लेकिन इससे परीक्षा व्यवस्था अधिक बेहतर और पारदर्शी बनी है। कई छात्रों का कहना था कि सख्त सुरक्षा व्यवस्था से नकल पर अंकुश लगेगा और मेहनती छात्रों को उचित परिणाम मिलेगा। अभिभावक भी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अपने बच्चों के साथ इंतजार करते दिखे। प्रशासन ने उनसे केंद्र परिसर से दूर रहने की अपील की, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने का प्रयास कुल मिलाकर, भागलपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा का तीसरे दिन प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त निगरानी में परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने का प्रयास जारी है। जिससे छात्रों को सुरक्षित और बेहतर माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top