Newswahni

भाकपा माले का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी समस्तीपुर में पीएम आवास योजना के सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप कहा योजना का…




समस्तीपुर में पीएम आवास योजना के सत्यापन में गड़बड़ी के आरोप में भाकपा माले उजियारपुर अंचल कमेटी के सदस्यों का आज दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रहा। अनशन पर अंचल सचिव गंगा प्रसाद पासवान और उप सरपंच सुधांशु प्रियदर्शी की स्थिति गंभीर होती जा रही है। हालांकि, अबतक कोई प्रशासनिक पदाधिकारी अनशनकारी से मिलने नहीं पहुंचा है। अनशनकारी पीएम आवास योजना में शामिल लोगों के नाम को सार्वजनिक करने, सैकड़ों की संख्या में छुटे नाम को पीएम आवास योजना की सूची में शामिल करने, मालती, भगवानपुर देसुआ और नाजिरपुर सहित अन्य पंचायतों में छुटे लोगों के नाम को प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर से शामिल कर सूची तत्काल प्रभाव से जारी करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा दाखिल-खारिज और परिमार्जन के नाम पर लोगों से की जा रही लूट खसोट पर रोक लगाने, क्षेत्र में बढ़ते भूमि विवाद को भौतिक सत्यापन को आधार बनाकर हल करने, जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 28 में योजना के कार्यान्वयन के लिए चयनित स्थल पर जमीन उपलब्ध करने की मांग कर रहे हैं। भूख-हड़ताल स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड कमेटी सदस्य तनंजय प्रकाश ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान और वरीय नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची के सत्यापन के बदले हर पंचायत में मोटी रकम की वसुली की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के मालती, भगवानपुर देसुआ और नाजिरपुर पंचायत के लोगों का सत्यापन सूची से नाम गायब ,है जिसे जल्द से जल्द जोड़ा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री आवास योजना का फायदा नहीं मिलने का आरोप माले नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल में उजियारपुर प्रखंड के किसी भी लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का फायदा नहीं मिला है। इसलिए एक भी गरीब परिवार का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची में छूटना नहीं चाहिए। मालती के उपसरपंच सुधांशू प्रियदर्शी सहित सभा को प्रखंड कमेटी सदस्य, अर्जून दास, विजय कुमार राम, तनंजय प्रकाश, रोहित कुमार, मधुकर कुमार, भीम सहनी मो सकूर, सुशील कुमार सिंह, प्रवीण आनन्द आदि ने संबोधित किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top