Newswahni

भाई से झगड़े के बाद बहन ने लगाई फांसी हालत गंभीर आरा सदर अस्पताल में एडमिट टीवी का चैनल बदलने पर हुआ था…




भोजपुर में घरेलू विवाद में 15 साल की लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की है। समय रहते परिजनों की सतर्कता से किशोरी की जान बच गई। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत राम की बेटी रीना कुमारी अपने घर में बुधवार को भाई के साथ टीवी देख रही थी। इसी दौरान चैनल बदलने को लेकर दोनों भाई-बहन के बीच कहासुनी शुरू हो गई। भाई अपनी पसंद का चैनल देखने के लिए रीना से रिमोट मांगने लगा, लेकिन छोटी-सी बात ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान रीना ने गुस्से में आकर किसी सामान से भाई को मारने की कोशिश की, लेकिन वह भाई को न लगकर सीधे टीवी से जा टकराई। जिससे टीवी टूट गया।
टीवी टूटने के बाद कमरे में चली गई गुस्से में आकर रीना दूसरे कमरे में चली गई और पंखे से फांसी लगाने का प्रयास कर लिया। कुछ ही देर बाद कमरे से अजीब आवाज आने पर मां की नजर पड़ी तो वह घबरा गई। जोर-जोर से हल्ला मचाने लगी। परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे। रीना पंखे से लटकी हुई थी, वो छटपटा रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टरों के अनुसार, गर्दन दबने के कारण किशोरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि किशोरावस्था में छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा और भावनात्मक असंतुलन कितना खतरनाक रूप ले सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top