Newswahni

भभुआ में युवक का शव मिला परिजनों ने हत्या का टेढ़वा मोड़ के पास पानी में मिली बॉडी न्याय के लिए एकता चौक…




कैमूर जिले के भभुआ में एक युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। सोनहन-भभुआ पथ पर टेढ़वा मोड़ के पास सड़क किनारे पानी में विशाल चौरसिया नामक युवक का शव मिला। विशाल भभुआ शहर के वार्ड 22 का निवासी था। ग्रामीणों ने उसे सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने सुबह 6 बजे से एकता चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और न्याय मिलने तक जाम जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें.. लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया
मृतक के बहनोई अभिषेक कुमार ने दावा किया कि यह एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है और उसका मोबाइल फोन भी पुलिस को सौंपा गया है। परिजनों ने पुलिस से दो घंटे के भीतर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की रात वह कॉलोनी के पास घूम रहा था
मृतक के पिता ने बताया कि विशाल वाई-फाई से संबंधित काम करता था और घटना की रात वह कॉलोनी के पास घूम रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि 2007 में उनके एक और बेटे की हत्या हुई थी, जिसमें उन्हें न्याय नहीं मिला था। अब दूसरे बेटे के साथ ऐसी घटना होने पर उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है। एसडीएम मौके पर पहुंचे
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती और एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं। परिजन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की मांग कर रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top