Newswahni

बैंक मैनेजर की हत्या की पूरी कहानी बगहा में ग्रामीण बोले पत्नी का अवैध संबंध भाई बोला भाभी ने नौकरी हथियाने के लिए…




‘जितेंद्र पढ़ने में काफी अच्छा लड़का था। पढ़ाई के बल पर नौकरी हासिल की। लेकिन शादी के बाद से वो परेशान रहने लगा। न जाने उसने कैसे लड़की (वंदना)से शादी की। जब जितेंद्र पत्नी के साथ गांव आता तो यहां भी दोनों के बीच झगड़ा होता था। हमें भरोसा नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं है।’ यह कहना है बेतिया जिले के बड़का गांव के रहने वाले राम दुलार (55) का। दरअसल, शुक्रवार को इसी गांव के 40 वर्षीय जितेंद्र की मोतिहारी के मकान में उसकी लाश मिली थी। जितेंद्र ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे। हत्या के बाद से उसकी पत्नी बच्चे के साथ गायब है। दैनिक भास्कर की टीम मोतिहारी जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बैंक मैनेजर के पैतृक गांव बड़का पहुंची, जहां हमारी मुलाकात बुजुर्ग राम दुलार, उनके भाई और अन्य लोगों से हुई। यहां हमने जानने की कोशिश की कि आखिर जितेंद्र की मौत की असली वजह क्या थी? मौत के पीछे उसकी फरार पत्नी है? क्या मैनेजर की पत्नी वंदना का कोई एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… जितेंद्र के पैतृक गांव की 2 तस्वीरें… तीन भाइयों में जितेंद्र सबसे बड़े थे
ग्रामीण राम दुलार से बातचीत के बाद हम जितेंद्र के घर पहुंचे। घर के दरवाजे पर उसके पिता कमल कुमार, दोनों भाई और आसपास के लोग बैठे थे। हमारी टीम को देखते ही जितेंद्र के पिता फूट-फूट कर रोने लगे। यहां मौजूद जितेंद्र का छोटा भाई कृष्णा कुमार से बातचीत होने लगी। उन्होंने बताया कि तीन भाइयों में जितेंद्र सबसे बड़े थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव के स्कूल से हुई। इंटर और ग्रेजुएशन की पढ़ाई मोतिहारी से की। इसके बाद दो साल तक पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। फिर वापस आकर पढ़ाई जारी रखी और वर्ष 2015 में पहली बार उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में क्लर्क के पद पर नौकरी लगी। इसके बाद भी उन्होंने तैयारी नहीं छोड़ी और एक साल के अंदर ही बैंक पीओ की परीक्षा पास कर बगहा में योगदान दिया। 2015 में बगहा में पोस्टिंग मिली
कृष्णा ने बताया कि जितेंद्र कुमार की पहली नौकरी वर्ष 2015 में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में क्लर्क के पद पर लगी थी। एक साल के भीतर ही उन्होंने पीओ की परीक्षा पास की और बगहा में पोस्टिंग मिली। वह करीब दस वर्षों से बैंक में कार्यरत थे। भाई ने क्या-क्या कहा, सिलसिलेवार पढ़िए… बगहा में वंदना से हुई थी मुलाकात
जितेंद्र की पोस्टिंग बगहा में हुई थी। इसी दौरान बैंक के ही एक कर्मचारी के माध्यम से उसकी मुलाकात 17 में वंदना से हुई। मुलाकात धीरे-धीरे बातचीत में बदली और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। कोर्ट में केस करने की धमकी दी
उसी समय जितेंद्र के पिता गांव में उसकी शादी तय करने की तैयारी कर रहे थे। जब इस बात की जानकारी वंदना को मिली, तो उसने जितेंद्र की शादी का कड़ा विरोध किया। वंदना ने जितेंद्र को कोर्ट में केस करने की धमकी दी और दबाव बनाकर उससे शादी कर ली। शादी के बाद लगभग चार महीने तक दोनों के बीच सब कुछ सामान्य रहा। इस दौरान किसी तरह के बड़े विवाद की जानकारी सामने नहीं आई। पूरी कमाई पर हक जताने लगी
कुछ समय बाद वंदना ने जितेंद्र पर अपनी पूरी कमाई उसे देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब जितेंद्र ने ऐसा करने से इनकार किया, तो वंदना ने घर में विरोध और झगड़ा शुरू कर दिया। आए दिन दोनों के बीच विवाद होने लगा। परिवार से दूरी और मानसिक दबाव
वंदना ने जितेंद्र को अपने घरवालों से बात करने से भी रोक दिया। इससे जितेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी बीच दोनों के बीच विवाद लगातार बढ़ता चला गया। इसके बाद जितेंद्र की पोस्टिंग रामगढ़वा हो गई। वहां भी पति-पत्नी के बीच विवाद जारी रहा। कई बार मारपीट की घटनाएं हुईं और मामला थाने तक भी पहुंचा। 22 जनवरी की रात की घटना और मौत
गुरुवार की रात दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, जिसमें मारपीट भी हुई। उसी रात जितेंद्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जितेंद्र का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, हालांकि इसका कोई ठोस प्रमाण परिजनों के पास नहीं है। पुलिस शव को अस्पताल लेकर गई। इस दौरान पुलिस के साथ जितेंद्र की पत्नी वंदना और उसकी साली भी मौजूद थीं। डॉक्टर द्वारा जितेंद्र को मृत घोषित किए जाने के तुरंत बाद वंदना वहां से गायब हो गई। मौत की सूचना न देने से बढ़ा शक
वंदना ने जितेंद्र की मौत की जानकारी किसी को नहीं दी। बाद में जब परिजनों को जानकारी मिली, तो उन्होंने आरोप लगाया कि जितेंद्र की हत्या कराई गई है और इसमें उसकी पत्नी वंदना की भूमिका है। ग्रामीण बोले- पत्नी उससे पीछा छुड़ाने में लगी थी
गांव के लोगों ने कैमरे पर तो कुछ भी कहने से इंकार कर दिया, लेकिन ऑफ-कैमरा सभी ने एक बात कही कि जितेंद्र का व्यवहार गांव में हमेशा अच्छा रहा। हालांकि जब उसकी पत्नी गांव आती थी तो अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे। ऐसा लगता था कि उसकी पत्नी उससे पीछा छुड़ाना चाहती है। पत्नी की तलाश जारी है
SDPO मनीष आनंद ने बताया, ‘मामला गंभीर है। हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हाल के दिनों में मैनेजर किसी तनाव या विवाद में थे या नहीं। वहीं, पत्नी की भी तलाश जारी है। उससे भी पूछताछ की जाएगी।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top