Newswahni

बेतिया में होली से पहले दंगा नियंत्रण टीम तैयार एसपी के निर्देश पर मॉक ड्रिल सुरक्षा उपकरणों संग अभ्यास घंटे रहेगी तैनात…




बेतिया में आगामी होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर दंगा नियंत्रण टीम का गठन किया गया है। इस विशेष टीम का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। गठित टीम ने पुलिस केंद्र बेतिया स्थित मैदान में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। इस अभ्यास का लक्ष्य संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए टीम को पूरी तरह तैयार करना था। मॉक ड्रिल के दौरान सभी पदाधिकारी और कर्मियों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चेस्ट गार्ड, लाठी और टियर गैस जैसे सुरक्षा एवं नियंत्रण उपकरणों के साथ तैनात किया गया। नियंत्रण टीम पूरे जिले में 24 घंटे सक्रिय रहेगी
मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ नियंत्रण तथा समन्वित कार्रवाई का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। यह दंगा नियंत्रण टीम पूरे जिले में 24 घंटे सक्रिय रहेगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति, दंगा या विधि-व्यवस्था से संबंधित घटना की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई करेगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top