Newswahni

बेतिया में युवक दिन से लापता पत्नी के साथ चल रहा था विवाद पिता ने चनपटिया थाने में दर्ज कराई…




बेतिया के चनपटिया थाना क्षेत्र से एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। टिकुलिया वार्ड संख्या 12 निवासी 26 साल के अमित कुमार, जो अशोक साह के बेटा हैं, 14 जनवरी की शाम घर से निकले थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं। उनके पिता ने चनपटिया थाने में इस संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित कुमार और उनकी पत्नी सलोनी देवी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। अशोक साह ने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि 21 दिसंबर को अमित अपनी पत्नी सलोनी देवी के साथ हैदराबाद जाने के लिए मुजफ्फरपुर गए थे। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ही दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अमित अपने तीन साल का बेटा के साथ घर लौट आए, जबकि उनकी पत्नी सलोनी देवी अपने मायके सुगौली चली गईं। अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए थे प्राथमिकी के अनुसार, 14 जनवरी को शाम लगभग पांच बजे अमित कुमार चनपटिया स्थित अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गए। खास बात यह है कि वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई इस मामले पर चनपटिया थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि युवक के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अमित कुमार की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और युवक का जल्द पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top