![]()
आरा में गुरुवार देर रात एक CBSE इंटरमीडिएट की छात्रा ने गले में दुपट्टा बांधकर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। गले पर काला रंग का निशान मिला है। परिजन इसे खुद से फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। मौके से एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें अपनी बीमारी का जिक्र किया है। मृतका की पहचान रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की पुत्री अनन्या कुमारी(18) के तौर पर हुई है। इंटर की छात्रा थी, आज फिजिक्स का पेपर था। घटना नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले की है। सुसाइड नोट में लिखा… ‘मेरे से अब नहीं हो रहा है, मैं एग्जाम नहीं दे पाऊंगी, मेरी तबियत ही खराब रहती है हमेशा। सब मेरी गलती है, मेरे चलते मेरे परिवार वाले परेशान हैं। बहुत हो गया, अब और नहीं मैं जा रही हूं। किसी के चलते नहीं खुद से जा रही हूं। Mummy-Daddy अपना ध्यान रखिएगा। दीदी, अंश तुम भी…Bye…ananaya/Gauri खाना खाकर कमरे में सोने गई थी चाचा गुड्डू पांडेय ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड से इंटर का परीक्षा दे रही थी और आज शुक्रवार को उसका फिजिक्स का पेपर उसे जोंडिस हो गया था और वह बीमार भी चल रही थी। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई। इस बीच देर रात कमरे का दरवाजा बंद कर उसने गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जब परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो वह पंख से लटक रही थी। जिसके बाद इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी। पिता ने कहा था अगली बार देना एग्जाम सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार वह बराबर बीमार रहती थी। पढ़ाई में उसका मन भी नहीं लगता था। जिसे लेकर उसने अपने परिवार वालों को भी कहा था कि मेरा पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। तब उसके पिता सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि अगर दिल नहीं है तो परीक्षा मत दो, अगली बार दे देना। वह काफी टेंशन में रहती थी। जिसके कारण खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृत छात्रा तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर पर थी। पिता सतीश कुमार पांडेय रेलवे विभाग में सिग्नल सुपरवाइजर हैं। परिवार में मां पिंकी देवी, बहन प्राची कुमारी और भाई अंश राज है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link