Newswahni

बीजेपी विधायक की मां के हीरे जड़ित गहने घड़ी चोरी बेटी मैथिली ठाकुर के साथ कार्यक्रम में गई थीं दर्जकर जांच में जुटी…




दरभंगा के अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर के हीरे जड़ित गहने और घड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घनश्यामपुर थाना में FIR दर्ज की गई है। घटना 1 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। जिसका खुलासा अब हुआ है। जानकारी के मुताबिक भारती ठाकुर अपनी बेटी मैथिली ठाकुर के साथ घनश्यामपुर प्रखंड के लालापट्टी गांव में आयोजित एक बैठक में शामिल होने गई थीं। बैठक स्थल पर पहुंचने के बाद अपना पर्स गाड़ी में ही छोड़कर कार्यक्रम में चली गईं। वापस लौटने पर पर्स की जांच की तो गहने और घड़ी गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो थाने में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही कांड संख्या 54/26 दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआई अश्वनी कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है।

SSP ने की पुष्टि दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने भी प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला अनुसंधानाधीन है और पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top