![]()
बिहार के रहने वाले एक परिवार के तीन लोगों ने गुजरात के सूरत में सामूहिक सुसाइड किया है। इसमें पति, पत्नी और एक बेटी की मौत हो गई है। जबकि दूसरी बेटी की जान बच गई है। सभी ने कीटनाशक पी लिया। यह घटना सूरत के वेसु इलाके स्थित हैप्पी एलीगेंस बिल्डिंग की है। सामूहिक सुसाइड के पीछे शेयर मार्केट में हुए घाटे और उधारी का दबाव बताया जाता है। घर से एक सुसाइड लेटर भी मिला है। जिसनें वैभव रुंगटा नाम के शख्स पर टॉर्चर करने का आरोप है। अब कड़ी दर कड़ी ट्रिपल सुसाइड की पूरी कहानी पढ़िए मृतक बाला मुकुंद खेतान मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। पिछले दो सालों से घर बैठकर शेयर बाजार का काम करते थे। शेयर मार्केट की घाटे की वजह से बाला मुकुंद ने कुछ लोगों से उधार पैसे लिए हैं। बाला मुकुंद पर पैसे वापस करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आसपास के लोगों का कहना है कि इन्हीं दबाव से बाला मुकंद ने ऐसा कदम उठाया होगा। पुलिस को घर से 3 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। इसमें वैभव रूंगटा नामक व्यक्ति पर आर्थिक और मानसिक दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट में लिखा है, आरोपी ने बाला मुकुंद की कार और क्रेडिट कार्ड अपने कब्जे में ले लिए थे। कार्डों से वैभव ने अनावश्यक खरीदारी भी की थी, जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव बढ़ता गया। छोटी बेटी ने पिता के दोस्त को किया फोन मृतक के पारिवारिक मित्र संजय अग्रवाल ने बताया, मंगलवार शाम 4:11 बजे मृतक की बेटी का फोन आया था कि ‘पापा जमीन पर पड़े हैं, जल्दी आइए। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा और सभी को अस्पताल पहुंचाया।’ अस्पताल में डॉक्टरों ने बाला मुकुंद खेतान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी प्रियंका और दोनों बेटियों को भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान प्रियंका और बड़ी बेटी की भी मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं वेसु पुलिस स्टेशन की पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। 108 एंबुलेंस सेवा ने मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की थी। बाद में अस्पताल में दो और मौतें दर्ज की गईं। पुलिस ने आरोपी वैभव रूंगटा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट सहित अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link