Newswahni

बिजनौर के युवक ने डेढ़ वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म बिजली कटने पर घर में घुसा फिर उठा ले गया मां के शोर…




गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक मोहम्मद सारिक पेशे से पेंटर पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद सारिक (25) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बसी किरतपुर गांव निवासी मो. अयूब का बेटा है। आरोपी पेशे से पेंटर है और घटना स्थल पर बच्ची के घर के सामने ही किराए के मकान में रहता था। पीड़ित बच्ची का परिवार किराए पर रहता है जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। सोमवार देर शाम बच्ची की मां ने उसे कमरे में सुलाया था। इसी दौरान बिजली गुल हो गई, जिस कारण बच्ची की मां कमरे से बाहर निकली। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी बच्ची के घर में घुस गया और मासूम को उठाकर अपने किराए के मकान में ले गया। बच्ची को कमरे में न पाकर मां ने की खोजबीन कुछ देर बाद जब बच्ची की मां कमरे में लौटी और बच्ची को नहीं पाया तो उसने आसपास खोजबीन शुरू की। इसी दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वह आरोपी के मकान के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी मां ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी और बच्ची दोनों के शरीर पर खून लगा हुआ था। ASI बोले- आरोपी हिरासत में, कार्रवाई की जाएगी डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई नंद किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सदर मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मेडिकल जांच की जा रही है। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। नगर थाना की पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top