Newswahni

बांका में वर्षीय व्यक्ति का गड्ढे में मिला शव परिजन ने जमीन विवाद में हत्या की जताई आशंका सुबह निकले थे घर से…




बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के मतंगिया गांव में सोमवार शाम एक 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान मतंगिया गांव निवासी दिनेश हांसदा (पिता स्व. मधु हांसदा) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दिनेश हांसदा सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। शाम तक उनके वापस न लौटने पर ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनका शव गांव के पश्चिम में स्थित चोरनियां जंगल के पास एक पानी भरे गड्ढे में पड़ा है। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दिनेश हांसदा के शव को घर लाए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बेलहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका मृतक की पत्नी छोटकी बास्की, भाई शीवन हांसदा और बड़ी पुत्रवधू मंजू बेसरा ने बताया कि दिनेश हांसदा का गांव के कुछ लोगों से पुराना जमीन विवाद चल रहा था। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि इसी विवाद के कारण उनकी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बेलहर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पानी में गिरकर हुई मौत का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top