Newswahni

बांका में इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण हुआ एग्जाम ने किया इंस्पेक्शन…




बांका में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। जिले के कुल 33 परीक्षा केंद्रों पर 25,341 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 12,052 छात्र और 12,829 छात्राएं हैं। मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुई, जबकि दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस सहित अन्य विषयों की परीक्षा जारी रही। परीक्षा की निष्पक्षता और कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने आर.एम.के. बांका परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, तलाशी प्रक्रिया और परीक्षा संचालन का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। आधा घंटा पूर्व केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रवेश से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन जांच की गई, ताकि कोई भी अनुचित सामग्री परीक्षा कक्ष में न ले जाई जा सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित है; परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 2,055 वीक्षकों की तैनाती जिले भर में परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 2,055 वीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, उड़नदस्ता दल और दंडाधिकारी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। कई संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बालिका परीक्षा केंद्रों पर महिला पुलिस बल और बालक परीक्षा केंद्रों पर पुरुष पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर पूर्ण प्रतिबंध परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जो अनुमंडल पदाधिकारी, बांका के नियंत्रण में कार्य कर रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top