![]()
सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा नगर क्षेत्र के अभ्यास मिडिल स्कूल मैदान पर जिला स्तरीय मार्गदर्शन सह रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जहाँ रोजगार देने को लेकर करीब 22 नियोजकों नें अपना स्टॉल लगाया। मार्गदर्शन सह रोजगार मेला का आयोजन युवा रोजगार कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंम मुख्य अतिथि डीएम शेखर आनंद, डीडीसी संजय कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा रॉय एवं भागलपुर प्रमंडल के निदेशक शम्भू नाथ सुधाकर नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौक़े पर डीएम शेखर आनंद नें युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिन ब दिन टेक्नोलॉजी में बदलाव हो रहा है ऐसे में युवाओं को अपडेट रहना आवश्यक है। आज के युवा नई टेक्नोलॉजी चैट जीपीटी, एआई के सहारे कई बातें सिख रहें हैं। सरकार भी आधुनिक टेक्नोलॉजी सिखाने के लिए युवाओं का कौशल विकास कर रही है। डीएम ने कहा सरकार अब रोजगार, उधोग और कौशल विकास पर जोर दे रही है ताकि बिहार से पलायन रुके। डीएम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा अपना कौशल विकास कर खुद का रोजगार करें और दूसरों को रोजगार दें। खुद का रोजगार कर आप लोग नौकरी लेने नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बने। डीएम ने कहा कि जिला में एक बड़ा पुस्तकालय बनाया जा रहा है जो सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस होगा। जहाँ छात्रों को पढ़ने का बढ़िया माहौल मिलेगा,साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु ज्ञानवर्धक पुस्तके आसानी से उपलब्ध होंगी। मौके पर डीएम ने जिला नियोजन पदाधिकारी को एक रजिस्टर में युवाओं के स्किल डेवलपमेंट को लेकर युवाओं का सुझाव दर्ज करने को कहा। मौक़े पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं को केवाईपी का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किया गया। स्थानीय नियोजकों की डीएम ने की प्रशंसा जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा रॉय ने बताया कि कुल 397 लोगों को नौकरी के लिए सहमति पत्र दिया तो तो वही 898 लोगों की काउंसलिंग की गई। जबकि इन 23 कंपनियों में 900 रिक्ति थी। एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 23 कंपनियों के द्वारा स्टांल लगाकर लोगों को नौकरी दी गई। सिक्युरिटी, फ़र्टिलाइज़र, केमिकल कंपनी सहित कई टेक्निकल कंपनी के मौजूद रहें। जबकि बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल, आर्दश विधा भारती, मेहुस के सासा कलेक्शन और शेखपुरा के कैलाश मोर्टस के द्वारा भी स्टांल लगाकर लोगों को नौकरी दी गई। रोजगार मेला में स्थानीय उधमियों के रोजगार को लेकर स्टॉल लगाये जाने पर डीएम ने जमकर प्रशंसा की और कहा कि लोकल पर भोकल होते है तो जिला में विकास की गति तेज होगी।
Source link