Newswahni

बक्सर में फरवरी को पदों पर जॉब कैम्प हीरो साइकिल कंपनी करेगी ऑन स्पॉट चयन हजार वेतन…




बक्सर में 20 फरवरी को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें योग्य उम्मीदवारों का ऑन-स्पॉट चयन किया जाएगा। जॉब कैम्प में प्रसिद्ध कंपनी हीरो साइकिल (सागर माइक्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) कुल 80 पदों पर भर्ती करेगी। इनमें एमआईजी वेल्डर, टीआईजी वेल्डर और फ्रेशर के पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल लुधियाना (पंजाब) होगा चयनित अभ्यर्थियों को 15,164 रुपये से लेकर 23,359 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। कार्यस्थल लुधियाना (पंजाब) में होगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई या डिप्लोमा धारक पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक निबंधन नहीं कराया है, वे नेशनल कैरियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। कैम्प में प्रवेश निःशुल्क है। बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर निर्धारित तिथि उपस्थित हों इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ अद्यतन बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा। नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों और नियमों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदान करने की है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top