![]()
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहिनी मोड़ के पास मंगलवार रात गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें भूतनाथ इलाके का रहने वाला होटल कारोबारी विकास घायल हो गया था। विकास की बयान पर बुद्धा कॉलोनी थाने में दूसरी फिर रजिस्टर्ड हुई है। 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं, पुलिस की ओर से जो फिर हुई है, उसमें 15 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। गोलीबारी की इस घटना से वरीय अधिकारी सकते में हैं। सूत्रों की माने तो DIU की टीम ने ASP कृष्ण मुरारी प्रसाद के साथ मीटिंग की है। शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में सभी लड़ गए और एक दूसरे पर फायरिंग करने लगे। विकास का फिलहाल मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी एसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि, ‘एक आरोपी पिस्टल के साथ पकड़ा गया है, जिसका नाम पुटूश है। इसके पास से जो पिस्टल मिली है, वह अवैध है। फिलहाल, उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा। इसमें से कुछ लोगों का अपराधी इतिहास भी पाया गया है। शास्त्री नगर और कृष्णापुरी थाने में अपराधिक मामले दर्ज हैं।’ बोरिंग रोड में वर्चस्व की लड़ाई जिन दो गुटों में लड़ाई हुई है, वह लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। कई बार आपस में बोरिंग रोड में दबदबा कायम करने के लिए कहा-सुनी भी हो चुकी है। मंगलवार के दिन भी सभी ने एक साथ कृष्णापुरी इलाके में बर्थडे पार्टी मनाई थी। इस दौरान जमकर शराब भी पिया। इसके बाद सभी आउट ऑफ कंट्रोल हो गए और लड़ते झगड़ते मोहिनी मोड़ के पास आकर फायरिंग शुरू कर दी।
Source link