Newswahni

प्रेम विवाह के बाद लड़के को जबरन ले गए परिजन बांका में युवती के परिवार ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी…




बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुत्रथ गांव में तीन दिन पहले कराई गई एक प्रेम विवाह अब विवाद और तनाव का कारण बन गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को गांव वालों ने एक प्रेमी जोड़े को मिलते हुए पकड़ा था। पूछताछ के बाद दोनों की आपसी रजामंदी सामने आने पर ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकी शादी करा दी गई। हालांकि, यह विवाह अब दोनों पक्षों के बीच गंभीर टकराव का रूप ले चुका है। शनिवार को परिजनों द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि कुनय गांव की एक युवती करीब कंगना कुमारी (22) का बरियारपुर गांव निवासी युवक करीब सुशांत कुमार (23) से पिछले करीब 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।प्रेमिका के बुलावे पर ही सुशांत बरियारपुर से कुत्रथ गांव पहुंचा था, जहां दोनों को ग्रामीणों ने एक साथ देख लिया। इसके बाद सामाजिक दबाव और सहमति के आधार पर विवाह संपन्न कराया गया। दो दिनों तक युवती के घर पर ही रहा लड़का शादी के बाद सुशांत दो दिनों तक युवती के घर पर ही रहा। इस दौरान गांव में यह चर्चा तेज हो गई कि युवक के परिजन इस विवाह से खुश नहीं हैं और इसे स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं।आशंका सही साबित हुई जब सुशांत के परिजन करीब दो दर्जन लोगों के साथ बाइक पर सवार होकर कुत्रथ गांव पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने युवती के घर में घुसकर गाली-गलौज की,धमकी दी और सुशांत को जबरन बाहर निकालकर अपने साथ ले गए। कुत्रथ गांव में तनाव का माहौल बना इस घटना के बाद से कुत्रथ गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। युवती के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद पति का इस तरह चले जाना और ससुराल पक्ष द्वारा विवाह को नकारना उनके लिए अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जाते-जाते युवक के परिजनों ने गंभीर धमकियां दीं,जिससे पूरे परिवार में भय का वातावरण है। शनिवार को लड़की के परिजनों ने साफ कहा है कि यदि सुशांत अपनी पत्नी को स्वीकार नहीं करता है तो वे न्यायालय की शरण लेंगे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह शादी दोनों की रजामंदी से कराई गई थी और अब किसी भी पक्ष द्वारा इसे नकारना गलत है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top