Newswahni

प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी सहरसा पहुंचे बोले जिले का चौमुखी विकास पहली प्राथमिकता




सूबे के सहकारिता एवं वन पर्यावरण मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी पहली बार सहरसा के जिला प्रभारी मंत्री के बनने के बाद रविवार रात सहरसा पहुंचे। शहर के सर्किट हाउस में उनके आगमन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन, सहरसा नगर निगम की मेयर बैन प्रिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोशीले नारों के साथ मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने मीडिया को संबोधित किया सर्किट हाउस में स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने सहरसा जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले जिले का प्रभारी मंत्री बनना सौभाग्यपूर्ण बताया। मंत्री ने कहा कि यह मंडन मिश्र की धरती है और ऐसी पावन भूमि से जुड़ना गर्व की बात है। उन्होंने सहरसा वासियों का धन्यवाद किया। मंत्री ने घोषणा की कि वे अब जिले के लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे। सहरसा का चौमुखी विकास सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में विकास की लहर चल रही है और सहरसा जिला भी इससे अछूता नहीं रहेगा। ”गणतंत्र दिवस संविधान और लोकतंत्र की मजबूती का संदेश देता है” जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सहकारिता और बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर ठोस और प्रभावी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिले के लोगों की अपेक्षाएं और समस्याएं राज्य सरकार तक पूरी जिम्मेदारी के साथ पहुंचाई जाएंगी। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने आगामी गणतंत्र दिवस के लिए जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान और लोकतंत्र की मजबूती का संदेश देता है, और सभी को मिलकर देश व प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top