Newswahni

पैसे के लेनदेन में युवक के अपहरण की कोशिश जमुई के दिग्घी बाजार से बरामद आरोपी गिरफ्तार…




जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक के अपहरण का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह कोशिश विफल हो गई। पुलिस ने दिग्घी बाजार से युवक को सुरक्षित बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद युवक की पहचान कोलकाता निवासी धर्मेंद्र कुमार महतो के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र के दाबिल निवासी सोनू कुमार और बरहट थाना क्षेत्र के पेंघी निवासी चंद्र भूषण सिंह के पुत्र नीतीश कुमार शामिल हैं। तीन दिनों से अलग-अलग जगहों पर घुमाते रहे अपहृत युवक धर्मेंद्र महतो ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि बीते बुधवार को बख्तियारपुर निवासी रितेश सिंह ने उसे किसी काम के बहाने बुलाया था। इसके बाद रितेश और उसके साथियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और पिछले तीन दिनों से अलग-अलग जगहों पर घुमाते रहे। युवक ने इस दौरान डराए-धमकाए जाने का भी आरोप लगाया है। धर्मेंद्र महतो कबाड़ी का करता है काम वहीं, गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अलग कहानी बताई है। उनके अनुसार, धर्मेंद्र महतो कबाड़ी का काम करता है और चोरी की गाड़ियां खरीदकर उनकी कटाई कर बेचता है। आरोपियों का दावा है कि कुछ दिन पहले नीतीश कुमार के एक ट्रक की भी कटाई की गई थी, जिसमें धर्मेंद्र की संलिप्तता बताई जा रही है। इसी मामले में पूछताछ के लिए उसे बुलाया गया था। युवक अचानक गाड़ी से उतरकर चिल्लाने लगा आरोपियों ने बताया कि दिग्घी बाजार पहुंचने पर युवक अचानक गाड़ी से उतरकर चिल्लाने लगा और अपहरण का मनगढ़ंत आरोप लगा दिया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top