![]()
समस्तीपुर में पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ समस्तीपुर मंडल के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को समस्तीपुर स्टेशन परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के मंडल अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि कार्यकारी महामंत्री सत्य प्रकाश रहे। जिन्होंने कहा कि राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही पूरे मंडल में संगठन के विस्तारीकरण के लिए सदस्यता अभियान मंडल में शुरू किया जाएगा। ताकि आने वाले फेडरेशन चुनाव में संगठन की जीत हो सके। इस मौके पर आउटडोर और लोको शाखा का भी पुनर्गठन किया गया। संगठन के मंडल अध्यक्ष के सेवानिवृत होने की स्थिति में चीफ सीआईटी सूर्य भूषण मिश्रा को मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार के 15 अलग-अलग जिलों में फैले समस्तीपुर रेलवे मंडल में संगठन विस्तार के लिए सभी स्तर पर वह प्रयास शुरू करेंगे। डोर-टू-डोर जाकर नए लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए भी वह काम करेंगे। सुधीर बने आउटडोर शाखा सचिव इस मौके पर आउटडोर शाखा के लिए सुधीर कुमार को शाखा सचिव, अवधेश कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा लोको शाखा के लिए धर्मनाथ कुमार अध्यक्ष और नवल कुमार को सचिव बनाया गया। मौके पर मंडल मंत्री संतोष कुमार झा ने कहा कि इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि देश सर्वोपरि है। देश रहेगा तभी हम सब रहेंगे। हम सब काम करते हुए अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे। कर्मचारियों की जो कमी है उसे पूरा करने के लिए सरकार से बात करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे मंडल में संगठन के विस्तारीकरण के लिए जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। रेलवे कर्मियों ने समस्याओं पर चर्चा की इससे पहले बैठक में समस्तीपुर रेलवे मंडल के विभिन्न जगहों से रेलवे कर्मियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान रेलवे कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की। इसके समाधान की दिशा में अधिकारियों से बात करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कार्यकारी महामंत्री सत्य प्रकाश, मंडल मंत्री संतोष कुमार झा, मंडल अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, अवधेश कुमार सिंह, धर्म नाथ कुमार, नवल कुमार आदि बड़ी संख्या में रेलवे कर्मी मौजूद थे।
Source link