Newswahni

पूर्णिया सड़क हादसे में कटिहार के युवक की मौत तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की जान गई घर लौटने के…




पूर्णिया में कटिहार का युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था इलाज के दौरान युवक ने GMCH में मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के कुमढ़ी गांव निवासी छोटू कुमार (40) के रूप में हुई है। छोटू कुमार शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं। मृतक के पिता मोती लाल महलदार ने बताया कि छोटू कुमार किसी जरूरी काम से कटिहार से पूर्णिया आया था। काम खत्म कर वो बाइक से वापस घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी, कि वो गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए डगरूआ थाना की पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले गाड़ी की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए कोशिश किए जा रहे हैं। छोटू कुमार की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top