Newswahni

पूर्णिया में रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी महिला पुरुष समेत हिरासत में लोग एनजीओ की टीम भी रही मौजूद…




पूर्णिया के हरदा रेड लाइट एरिया में गुरुवार शाम को छापेमारी हुई। मरंगा पुलिस और नया सवेरा एनजीओ की ज्वाइंट टीम की रेड में पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। रेड लाइट एरिया में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस पकड़े गए लोगों से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से परहेज कर रही है। रेड की कमान सदर एसडीपीओ 1 ज्योति शंकर संभाले नजर आए। टीम में साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर, मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार और सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। एनजीओ की ओर से पुलिस को मिली थी सूचना पुलिस को एनजीओ की ओर से इस इलाके में चल रही अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद इस गोरखधंधे को बेनकाब करने की प्लानिंग तैयार की गई। शाम होते ही पुलिस टीम ने हरदा रेड लाइट एरिया में एक साथ कई ठिकानों पर रेड किया और दबिश दी। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस पहुंची, कई लोग भागने लगे। हालांकि पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर 9 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। आरोपियों को मरंगा थाना लाकर पूछताछ की जा रही सभी आरोपियों को मरंगा थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, रेड की सूचना मिलते ही हरदा बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच दहशत का माहौल है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है। एनजीओ नया सवेरा की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top