Newswahni

पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट फाइलों से बाहर निकली जनता की परेशानी शिकायतों में का समाधान हुआ…




पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने आज अहम प्रेस वार्ता बुलाई। मीडिया के सामने पिछले एक साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने पर दिया गया। बीते एक साल में लंबे समय से अटकी फाइलें आगे बढ़ीं, शिकायतों पर कार्रवाई हुई और प्रशासन को आम लोगों के ज्यादा करीब लाने का प्रयास किया गया। आयुक्त ने कहा कि सप्ताह में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को कार्यालय के काम के साथ-साथ पूरे दिन लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनी गईं। इसके अलावा पत्र, ई-मेल और फोन से आने वाली शिकायतों पर भी तुरंत कार्रवाई की गई। जिन मामलों में कानूनी अड़चन रही, वहां आवेदकों को कारण बताते हुए लिखित जानकारी दी गई, ताकि लोगों को भटकना न पड़े। 287 मामलों का निपटारा कर दिया पिछले एक वर्ष में PGR के माध्यम से कुल 376 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 287 मामलों का निपटारा कर दिया गया। 45 मामलों में सशर्त आदेश पारित हुए, जबकि 89 मामले अभी लंबित हैं, जिनकी सुनवाई तय समय पर हो रही है। कई ऐसे मामले भी सुलझाए गए, जिनमें वर्षों से लोगों का भुगतान अटका हुआ था। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली। आयुक्त न्यायालय में भी कामकाज की रफ्तार बढ़ी। एक साल में 128 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 678 मामले लंबित हैं, जिन पर नियमित सुनवाई हो रही है। चुनाव को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सभी जरूरी तैयारियों और विधि-व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा की गई। नतीजा यह रहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और कहीं भी पुनर्मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। इसी तरह निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को किया गया, जिसमें कुल 1 लाख 34 हजार 593 मतदाता शामिल हैं। मैदानी स्तर पर कामकाज सुधारने के लिए कई अंचल और प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। कार्यालयों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड के रख-रखाव और समय पर काम पूरा करने को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। आपदा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, पुनर्वास और सरकारी सहायता समय पर पहुंचे, इसके लिए आपदा प्रबंधन अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार की दिशा में GMCH पूर्णिया पर फोकस किया गया। मरीजों की सुविधा के लिए OPD में जीविका रसोई शुरू करने की तैयारी है। अस्पताल में ब्लड जांच, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और एक्स-रे मशीन को जल्द चालू करने की बात कही गई है। भर्ती मरीजों को समय पर कंबल देने के भी निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top