Newswahni

पुल का मुख्य उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना लोहरपट्टी पिलखाना पुल निर्माण में एलाइनमेंट में दिक्कत बोले गुणवत्ता से हो काम…




किशनगंज। नगर परिषद क्षेत्र में लोहरपट्टी-पिलखाना पुल निर्माण कार्य में प्राक्कलन के विपरीत एलाइनमेंट को लेकर उत्पन्न समस्याओं पर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। जिलाधिकारी विशाल राज ने अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार तथा नगर विकास विभाग के सहायक एवं कनीय अभियंताओं की टीम के साथ पुल स्थल का निरीक्षण किया। पुल के निर्माण से जाम से मिलेगी राहत यह पुल माधव नगर सब्जी मंडी (वार्ड नंबर 5) को पिलखाना (वार्ड नंबर 1) से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 2.42 करोड़ रुपये है। इस पुल के निर्माण से रमजान नदी पर लगने वाले यातायात जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि वर्तमान में सौदागर पट्टी रमजान पुल पर अक्सर लंबा जाम लगता है, जिससे लोगों का समय बर्बाद होता है। बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष सुशांत गोप ने जिला प्रशासन को इस पुल के एलाइनमेंट में प्राक्कलन के अनुरूप न होने की समस्या से अवगत कराया था। उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुशांत गोप के अलावा वार्ड पार्षद विजय रंजन देव और पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मंडल भी मौजूद रहे। उन्होंने पुल के डिजाइन और निर्माण प्रक्रिया में संभावित कमियों पर प्रकाश डाला तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप संशोधन की मांग की। जिलाधिकारी विशाल राज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और प्राक्कलन के अनुसार ही एलाइनमेंट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी नहीं रहनी चाहिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top