![]()
शेखपुरा में बिहार पुलिस सप्ताह और नवोदय विद्यालय की पेस सेटिंग गतिविधि के अंतर्गत एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड में हुए इस मुकाबले में जिला पुलिस प्रशासन की टीम ने नवोदय इलेवन टीम को 70 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। टॉस जीतकर नवोदय इलेवन टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। 15 ओवर के इस मैच में जिला प्रशासन की टीम ने 7 विकेट खोकर 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में नवोदय इलेवन की टीम केवल 126 रन ही बना सकी। नवोदय टीम की ओर से अमर ने 45 रन बनाए पुलिस प्रशासन की ओर से दीपक कुमार ने सर्वाधिक 49 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच तथा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। नवोदय की ओर से सृजित कुमार ने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। नवोदय टीम की ओर से अमर ने शानदार 45 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। सृजित कुमार को बेहतरीन क्षेत्ररक्षण और 3 विकेट लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ फील्डर और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया मैच समाप्त होने के बाद शुक्रवार शाम को जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने नवोदय के बच्चों की खेल भावना और उत्साह की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों से इस जज्बे को बरकरार रखने का आह्वान किया। अंग्रेजी शिक्षक अरुण कुमार साह और छात्र शिव शंकर की बेहतरीन कमेंट्री ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। पुलिस प्रशासन की टीम में एएसपी डॉ. राकेश कुमार, डीएसपी मनीष कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी और जवान शामिल थे, जबकि नवोदय इलेवन में अभिषेक कुमार, अमर, रौशन, अंकित, कुंदन, सृजित, अभिनव और पवन जैसे खिलाड़ी थे। प्राचार्य विनय कुमार ने सभी खिलाड़ियों, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह ने दी।
Source link