Newswahni

पटना में बिहार सरकार की स्टीकर लगी कार चोरी सड़क किनारे खड़ाकर घर गया था ड्राइवर पहले बोनट खोलकर चालू किया फिर हुआ…




पटना के राजीव नगर इलाके के एक निजी स्कूल के पास बिहार सरकार की स्टीकर लगी खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई है। गाड़ी व्हाइट कलर की है, जिसका नंबर BR 01PN 2467 है। इस चोरी की घटना के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गाड़ी के ड्राइवर ने चोरी की घटना को लेकर राजीव नगर थाने में शिकायत दिया है और जल्द अज्ञात चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। बोनट खोलकर चालू किया कार, फिर हुए फरार गाड़ी ड्राइवर रवि पासवान ने बताया कि, 30 जनवरी की रात 10:20 बजे अपनी गाड़ी KZDZEE स्कूल के पास खड़ा कर के चला गया था। 31 जनवरी की सुबह 8:30 बजे वहां पहुंचा तो गाड़ी नहीं थी। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया। इस चोरी की घटना के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें कुछ अज्ञात चोर गाड़ी के पास खड़े होकर पहले गाड़ी के अगले हिस्से के बोनेट को खोलते हैं। फिर इंजन के तार वगैरह को खोलते हैं। इसी बीच जब वहां से राहगीर गुजर रहे होते हैं, तो छिप भी जाते हैं। फिर जैसे वहां खाली होता है, चोरी में लग जाते हैं। इसी बीच लॉक वगैरह खोलकर गाड़ी चोरी कर के फरार हो जाते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि तकरीबन 20 से 30 मिनट तक यह पूरा घटनाक्रम चलता है, लेकिन वहां से एक भी गश्ती गाड़ी गुजरती नजर नहीं आ रही है। वाहन चोरी पर नकेल कसने के लिए समीक्षा हाल ही में वरीय अधिकारी ने गाड़ी चोरी समेत दूसरी घटनाओं को लेकर समीक्षा की थी। इसमें शहरी इलाके के थानेदारों को इस पर नकेल कसने के लिए सख्त हिदायत दी गई थी। बावजूद इसके, चोरों ने जिस तरीके की घटना को अंजाम दिया, खासकर के राजीव नगर इलाके में इन दिनों बढ़ गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top