![]()
पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने बुधवार को भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंत्री ने पंचायत सरकार भवनों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का स्थल निरीक्षण करने को कहा। मंत्री ने निर्मित पंचायत सरकार भवनों का शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में यह बात सामने आई कि गुणवत्ता जांच के दौरान 74 पंचायत सरकार भवनों की गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई थी। इस पर मंत्री ने संबंधित एजेंसियों को एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का कहा है। साथ ही पंचायत सरकार भवन निर्माण से संबंधित अद्यतन प्रगति रिपोर्ट को विभाग के पोर्टल पर अपलोड को कहा है। बैठक में विभाग के निदेशक नवीन कुमार सिंह, अपर सचिव नजर हुसैन सहित अन्य मौजूद थे।
Source link