Newswahni

नेहरू स्टेडियम में वें गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी मुजफ्फरपुर में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा करेंगे ध्वजारोहण आकर्षक झांकियां दिखाई जाएंगी…




मुजफ्फरपुर में 26 जनवरी को, 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। जिले में मुख्य राजकीय समारोह सिकंदरपुर स्थित ऐतिहासिक पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सभा को संबोधित भी करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने आज सिकंदरपुर स्टेडियम में आयोजित अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड में शामिल सभी टुकडिय़ों की तैयारी का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि समारोह की गरिमा, अनुशासन व प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। विभागों की अनुशासित टुकडिय़ा भाग लेंगी इस अवसर पर संयुक्त परेड की व्यवस्था कमांडेंट बीएमपी एवं गृह रक्षा वाहिनी के सहयोग से की जाएगी। परेड में विभिन्न विभागों की अनुशासित टुकडिय़ा भाग लेंगी। इसमें बीएसएपी, डीएपी, होमगार्ड (पुरुष), फायर ब्रिगेड, सैप, होमगार्ड बैंड, मद्य निषेध विभाग, एनसीसी-स्काउट एंड गाइड की टुकडिय़ा शामिल रहेंगी। अधिकारियों ने सभी दस्तों को तालमेल, अनुशासन और एकरूपता के साथ मार्च पास्ट करने का निर्देश दिया है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान, राज्य सरकार की विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां दिखाई जाएंगी। समारोह को और ज़्यादा आकर्षक और यादगार बनाने के लिए, अलग-अलग स्कूलों के छात्र देशभक्ति वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इन कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, ग्रुप डांस और दूसरे सांस्कृतिक परफॉर्मेंस शामिल होंगे, जो दर्शकों में देशभक्ति और उत्साह की भावना भर देंगे। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम समय पर और व्यवस्थित तरीके से हों। गणतंत्र दिवस पर कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा इंतजामों के साथ-साथ स्वास्थ्य और साफ़-सफ़ाई पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top