Newswahni

नालंदा में सेंटर पर दरोगा भर्ती परीक्षा तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था कैंडिडेट्स शामिल होंगे से निगरानी…




नालंदा में कड़ी सुरक्षा के बीच दरोगा भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पूरे जिले में 18 सेंटर बनाए गए हैं। कुल 24,336 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। तीन लेयर में सुरक्षा-व्यवस्था है। प्रॉपर चेकिंग के बाद एंट्री दी गई। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले चेकिंग की गई है। फोटो, एडमिट कार्ड और चेहरे का मिलान किया गया। जिसके बाद ही परीक्षा हॉल में इंट्री दी जा रही है। जूते उतरवाकर चेकिंग की गई। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल और पर्स लेकर सेंटर के अंदर जाने की मनाही है। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था परीक्षा की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। 39 केंद्र प्रेक्षक सह-स्टेटिक दंडाधिकारी, 9 जोनल दंडाधिकारी और 4 उड़नदस्ता दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक सेंचर पर एक केंद्र ऑब्जर्वर के साथ-साथ दो-दो स्टेटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। विशेष रूप से 9 गश्ती दल दंडाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा के दौरान स्वच्छ और कदाचार मुक्त वातावरण सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त, 4 वरिष्ठ पदाधिकारियों को उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है, जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बीच लगातार भ्रमण करते हुए निगरानी करेंगे। नियंत्रण कक्ष की स्थापना परीक्षा के सुगम संचालन के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। परीक्षार्थी या उनके अभिभावक किसी भी समस्या की स्थिति में टोल-फ्री नंबर 18003456323 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा को नियंत्रण कक्ष का वरिष्ठ प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष में एक सुरक्षित दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सख्त निगरानी की व्यवस्था सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को संबंधित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7 बजे तक ही पहुंच गए हैं। संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। इससे परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगेगी। यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में परीक्षा के आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए अलग से दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top