Newswahni

नालंदा में आज निशुल्क हेल्थ कैंप विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे होम्योपैथिक फिजियोथेरेपिस्ट आई स्पेशलिस्ट भी मौजूद रहेंगे…




नालंदा में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने अपनी साप्ताहिक स्वास्थ्य सेवा की मुहिम को और सशक्त किया है। आज(1 फरवरी 2026) बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक किया जा रहा है। एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपिस्ट, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। रेड क्रॉस का यह प्रयास केवल एक शिविर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक बड़ा कदम है। जहां समाज के हर तबके को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विशेषज्ञों की टीम शिविर में शामिल चिकित्सकों में डॉ. श्याम बिहारी (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिनव कुमार सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुबोध कुमार (हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ), डॉ. वीरेंद्र कुमार और डॉ. उमेश कुमार सिंह (फिजिशियन), डॉ. रवि कुमार (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. शहजाद आलम (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार (होम्योपैथिक) और डॉ. प्रदीप कुमार सिंह (ऑडियोलॉजिस्ट) शामिल हैं। महंगी चिकित्सा के दौर में रेड क्रॉस की अनूठी पहल आज के दौर में जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की फीस और इलाज आम आदमी की जेब पर भारी पड़ता है, वहीं रेड क्रॉस का यह ‘साप्ताहिक निशुल्क शिविर’ जिलेवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह शिविर न केवल उपचारात्मक है, बल्कि ‘प्रिवेंटिव हेल्थकेयर’ (बचाव ही इलाज है) की दिशा में भी नागरिकों को जागरूक करता है।
रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों और जरूरतमंदों से अपील की है कि वे इस अवसर को गंवाएं। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की नियमित जाँच कराकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग दें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top