Newswahni

नाना बोले ईश्वर का अनुपम उपहार जच्चा बच्चा स्वस्थ किशनगंज में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म डॉक्टरों ने किया क्रिटिकल…




किशनगंज के माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसके बाद जच्चा और चारों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। महिला के पहले से एक बेटा और एक बेटी महिला की पहचान जुली देवी के रूप में हुई है, जो टेढ़ागाछ प्रखंड की भोरहा पंचायत की निवासी हैं। जुली देवी के पहले से एक बेटा और एक बेटी है। अब चार और बच्चों के जन्म के बाद उनके घर में कुल छह बच्चे हो गए हैं। यह चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन डॉ. चांदनी सहगल के कुशल नेतृत्व में डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने पूरी सतर्कता और दक्षता बरती, जिससे यह सफल हो सका। डॉक्टर बोले- शिशुओं का वजन कम चिकित्सकों के अनुसार, जन्म लेने वाले चारों बच्चों का वजन कम है, इसलिए उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है। अस्पताल उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेष उपचार सेवाएं प्रदान कर रहा है। फिलहाल सभी नवजात चिकित्सकीय निगरानी में हैं और उनकी स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। परिजन ने मेडिकल स्टाफ को दिया श्रेय बच्चों के नाना ने इस सुखद क्षण पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे ईश्वर का अनुपम उपहार बताया। परिवार ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की मेहनत व समर्पण को इस चमत्कार का श्रेय दिया है। किशनगंज मेडिकल कॉलेज में हुए इस सफल ऑपरेशन ने न केवल परिवार में खुशी लाई है, बल्कि यह संस्थान की चिकित्सा क्षमता और डॉक्टरों की कार्यकुशलता का भी प्रमाण है। अस्पताल में एक ही समय में चार बच्चों के जन्म पर खुशी का माहौल था, और परिजनों ने डॉ. चांदनी सहगल व पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top