Newswahni

नवादा में रोड एक्सीडेंट एक की मौत गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग एक घायल…




नवादा में बेलवान मोड़ के पास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। यह हादसा मेसकौर थाना क्षेत्र के बेलवान मोड़ पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक बाइक को कुचल दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। नानी के घर आया हुआ था मृतक की पहचान नालंदा जिले के भैरव बीघा गांव निवासी लगभग धीरज कुमार (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धीरज अपनी नानी के घर आया हुआ था, तभी यह घटना घटी। इस हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रक को आग के हवाले कर दिया दुर्घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रक को आग के हवाले कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस के समझाने के बावजूद भी लोग शांत नहीं हो रहे थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top