बिहिया | स्थानीय बिहिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के आनर गांव में छापेमारी कर बाइक पर लदी देसी शराब बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। पकड़ा गया आरोपित आनर गांव निवासी सतेन्द्र यादव है। बिहिया के थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धंधेबाज बाइक पर शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनर गांव के समीप पोखरा के पास से बाइक सवार धंधेबाज को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से बाइक पर लदी 56 लीटर देसी शराब बरामद किया है।
Source link