![]()
पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा प्रखंड स्थित देवकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उद्घाटन के आठ माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक अस्पताल भवन बनकर तैयार है, लेकिन इसमें अब भी ताला लटका हुआ है। स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ने चुनाव से पहले इसका उद्घाटन किया था। अस्पताल परिसर में मरीजों के लिए वार्ड, डॉक्टरों के बैठने की व्यवस्था, काउंटर और एयर कंडीशनर सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कई अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई गई हैं। हालांकि, उपयोग के अभाव में ये सभी उपकरण धूल फांक रहे हैं और मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनता को नहीं मिल रहा अस्पताल का लाभ स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए इस अस्पताल का लाभ क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा है। उन्हें उम्मीद थी कि इसके खुलने से छोटे-बड़े इलाज के लिए दूर के अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि यहां जल्द से जल्द डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाए ताकि हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इस मामले पर स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि फेनहारा में अस्पताल पूरी तरह तैयार है और इसका उद्घाटन भी हो चुका है, लेकिन अभी तक यहां इलाज शुरू नहीं हो पाया है, जो चिंता का विषय है। डॉक्टरों की तैनाती का दिलाया भरोसा उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी और इलाज की व्यवस्था शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है और बहुत जल्द लोगों को इस अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।
स्थानीय लोग अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द अस्पताल को चालू कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि करोड़ों रुपये से बना यह अस्पताल जनता के लिए उपयोगी साबित हो सके।
Source link