Newswahni

दिल्ली में नालंदा के युवक की संदिग्ध मौत भाई ने साले और साढ़ू पर लगाया हत्या का आरोप पत्नी बोली नशे से गई…




दिल्ली में नालंदा के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। भाई ने साढ़ू और साले पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि पत्नी का कहना है ज्यादा शराब पीने से जान गी है। मृतक नीतीश कुमार(30) नूरसारय के जगदीशपुर तियारी गांव के रहने वाले थे। नशे की हालत में घर पहुंचे थे पत्नी सजनी कुमारी ने बताया कि हमलोग दिल्ली के द्वारका मोड़ सेक्टर-3, मटियाला मच्छी मार्केट में रहते थे। मेरे पति हमेशा शराब के नशे में रहते थे। 8 मार्च की शाम भी नशे में धुत होकर घर लौटे। झगड़ा करने के बाद सो गए। अगली सुबह जब मेरी नींद खुली, तो नीतीश बेहोशी की हालत में पाया। आनन-फानन में पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषि ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पैसों का विवाद चल रहा था वहीं, भाई सुब्रत कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। सुब्रत का कहना है कि नीतीश के शरीर पर चोट के निशान हैं। दिल्ली में ही रहने वाले साले और साढ़ू से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहां रद्दी का काम करता था। पिछले 8 महीने से घर नहीं आया था। 9 मार्च को गाड़ी पकड़कर घर लौटने वाला था। घटना वाले दिन उसने फोन कर मां से बात करने की इच्छा भी जताई थी। मौत के बाद शव को बिहारशरीफ लाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज नीतीश की शादी करीब 8 साल पहले बाढ़ थाना क्षेत्र के हासन चक सुंदर विगहा निवासी सजनी के साथ हुई थी। इस संबंध में बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवेदन मिलने पर ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर मामले को दिल्ली के संबंधित थाने को भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top