Newswahni

दरभंगा में साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या पड़ोसी ही निकला आरोपी गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ियां किया पथराव…



Darbhanga Child Rape and Murder: बिहार के दरभंगा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखर इलाके में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके 22 साल के पड़ोसी विकास महतो ने दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना देर रात हुई, जब बच्ची घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने बताया कि शाम से बच्ची लापता थी और वे लगातार उसे ढूंढ रहे थे। रात में आवारा कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वो तालाब के किनारे पहुंचे तो देखा कि दीवार के पार बच्ची जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

पड़ोंसी ने 6 साल की बच्चों से किया दुष्कर्म

परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद विश्वविद्यालय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दरभंगा के एसएसपी जगरनाथ रेड्डी भी मौके पर पहुंचे, वहीं एफएसएल और साइबर सेल की टीम ने भी पहुंच कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि 3 बच्चियां तालाब किनारे खेल रही थीं (जिनकी उम्र 6 से 7 साल है), तभी आरोपी विकास महतो ने उन्हें पकड़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन दोनों बच्चियां वहां से भाग निकलीं, लेकिन एक बच्ची को उसने पकड़ लिया और उसे अंधेरे में ले गया, जिसके बाद आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया और घिनौनी हरकत करने के बाद उसकी हत्या कर दी। 

2 बच्चियों की मदद से हुई आरोपी की पहचान   

घटना की चर्चा हुई तो दोनों बच्चियों ने कहा कि हम उसे पहचानते हैं, जिसके बाद पुलिस ने बच्चियों को CCTV फुटेज दिखाई, वीडियो में आरोपी का चेहरा देखते ही बच्चियों ने उसे पहचान लिया, जिसके बाद खुलासा हुआ कि विकास महतो ने ही घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कपड़ों पर उस वक्त खून के धब्बे भी लगे थे, पुलिस ने सबूत के रूप में कपड़ों को जब्त किया है। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।  

पीड़ित बच्ची के परिजनों का कहना है कि, ‘हमारी मासूम बच्ची के साथ विकास महतो ने दुष्कर्म कर हत्या की है। हमें न्याय चाहिए।’ परिजनों का कहना है कि आरोपी पड़ोसी होने के कारण बच्ची पर भरोसा था, लेकिन उसने विश्वासघात किया। यह घटना बिहार में बाल सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती है। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, दरभंगा में दुष्कर्म की घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और लोग आग जलाकर न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top