Newswahni

दरभंगा में विवाहिता की जहर देकर हत्या का आरोप मां बोली शादी के बाद से दहेज मांग रहे थे आरोपी फरार पुलिस कार्रवाई…




दरभंगा में एक विवाहिता की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग और पारिवारिक विवाद में जहर देकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार न्याय के लिए 20 दिनों से दर-दर भटक रहा है। मृतका की मां इंद्रकला देवी ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर भेजा थाना कांड संख्या 169/2025 में फौरन कार्रवाई कर गिरफ्तारी और छूटे हुए आरोपियों के नाम जोड़ने की मांग की है। शादी के बाद भी दहेज मांगने का आरोप पीड़िता अनोखा कुमारी की मां इंद्रकला देवी (60) धनश्यामपुर थाना अंतर्गत दोउथा गांव की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि, उसने बेटी की शादी 4 साल पहले घुरन यादव, पिता स्व. योगी यादव, ग्राम भेलाही, थाना भेजा, जिला मधुबनी से हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी में जमीन बेचकर लगभग पांच लाख रुपए दहेज दिया था। शादी के बाद अनोखा कुमारी को एक बेटा भी हुआ, जिसकी उम्र करीब साढ़े तीन साल है। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष पांच लाख रुपए के अलावा और दहेज की मांग की जाने लगी। इसको लेकर अनोखा कुमारी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। दामाद का अवैध संबंध होने का आरोप मृतका की मां का आरोप है कि घुरन यादव ने शादीशुदा होने के बावजूद अपने ससुराल गांव की युवती रुक्मनी कुमारी से संबंध बना लिया। उसे पत्नी के रूप में घर में रखने लगा। जब अनोखा कुमारी ने इसका विरोध किया तो उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। मृतका की मां के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को घुरन यादव, सिकंदर यादव, रुक्मनी देवी और रामदाय देवी समेत अन्य लोगों ने मिलकर अनोखा कुमारी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी कमर की हड्डी टूट गई। इसके बाद जबरन दूध में जहर मिलाकर पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को सूचना दी गई और उसे लहेरियासराय स्थित एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जहर पिलाकर कर दी हत्या- मृतका का भाई मृतका के भाई कुलदीप यादव ने बताया कि उनकी बहन को उसके पति, सौतन, जेठ-जेठानी और सास ने मिलकर जहर पिलाकर हत्या कर दी। जहर देने के बाद उसे भूसा रखने वाले घर में छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि तीन साल के मासूम बच्चे को लेकर पूरा परिवार न्याय के लिए डीएसपी, एसपी और थाना का चक्कर काट रहा है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिल रहा है। पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप मृतका की बहन सुलेखा देवी ने आरोप लगाया कि, प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। आ शव का पोस्टमार्टम डीएमसीएच में कराया मौत के बाद लहेरियासराय थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डीएमसीएच में कराया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार मेलाही गांव में किया गया, जहां कई ग्रामीणों को घटना का गवाह बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि प्रारंभिक बयान के आधार पर मामला दर्ज कर भेजा थाना भेजा गया है। साजिश में शामिल रामदाय देवी, रमेश यादव और सुरेश यादव के नाम प्राथमिकी में दर्ज नहीं हो सके। इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी आरोपी फरार, लगातार छापेमारी जारी – थानाध्यक्ष इस संबंध में मधुबनी के भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल, तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें मृतका का पति, उसकी सौतन और एक जेठ शामिल है। आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top