Newswahni

दरभंगा में लोगों की समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा कल लहेरियासराय में होगा जन संवाद राजस्व कर्मचारी अमीन मौजूद रहेंगे…




राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कल को दरभंगा में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ऑडिटोरियम सह प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री करेंगे। कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल, सचिव जय सिंह सहित राजस्व मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। भूमि सुधार जनकल्याण संवाद की पहली पाली 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें आम नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस दौरान विभाग से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी, भूमि विवाद और अन्य राजस्व मामलों से जुड़े आवेदनों पर सुनवाई की जाएगी। राजस्व कर्मचारी और अमीन मौजूद रहेंगे आमजनों के आवेदनों में से कुछ मामलों का अंचलवार चयन कर मौके पर अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों को आवेदनकर्ता के सामने बैठाकर समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। इस सत्र में भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी और अमीन मौजूद रहेंगे। आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ऑडिटोरियम परिसर में अंचलवार बनाए गए दो काउंटरों पर किया जाएगा। आवेदकों से अपील की गई है कि आवेदन के साथ अंचल का नाम, अपना नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें, ताकि आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी उन्हें संदेश के माध्यम से मिल सके। लोगों से यह भी कहा गया है कि जिस समस्या के लिए वे जनकल्याण संवाद में आ रहे हैं, उससे संबंधित पूर्व में दिए गए आवेदन की प्रति भी साथ लाना अनिवार्य होगा। जनकल्याण संवाद में हासिल सभी आवेदनों को जन शिकायत पोर्टल पर अपलोड कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा अवकाश और उपार्जित अवकाश को छोड़कर पहले से स्वीकृत सभी अवकाश निरस्त करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इससे कार्यक्रम में प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक दूसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त, समाहर्ता, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी और अमीन शामिल होंगे। बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी सहित सभी ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति की आंकड़ों के साथ समीक्षा की जाएगी। साथ ही अभियान बसेरा-2 की प्रगति की भी विशेष समीक्षा होगी। भूमि सुधार जनकल्याण संवाद के माध्यम से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की मंशा है कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस और ई-मापी जैसी सेवाएं समय सीमा के भीतर आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएं, जिससे भूमि अभिलेख अद्यतन होंगे और भूमि सर्वेक्षण काम को भी गति मिलेगी। आम लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा डिप्टी सीएम ने आश्वस्त किया कि भूमि सुधार से जुड़े मामलों में आम लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी जिलों में राजस्व ग्रामवार काम की समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top