Newswahni

दरभंगा में बागमती नदी में डूबने से मजदूर की मौत दिन बाद मिला शव परिवार में अकेला कमाने वाला था चार साल पहले…




दरभंगा के बागमती नदी में डूबे मजदूर का शव 8 दिन बाद मिला है। मृतक पुष्कर मुखिया(26) साधुपुर वार्ड संख्या-4 का रहने वाला था। परिवार में अकेला कमाने वाला था। घटना हायाघाट थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार, 26 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे घर से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे शौच के लिए गया था। इस दौरान पैर फिसलने से नदी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। आठ दिन बाद सोमवार देर शाम हथौड़ी घाट के आसपास बागमती नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। एक महिला ने फोन करके परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने शव की पहचान पुष्कर मुखिया के तौर पर की। किसी से दुश्मनी नहीं थी मृतक के भाई पप्पू मुखिया ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। कोई संतान नहीं था। परिवार में दो भाई और तीन बहने है। पुष्कर का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं। वह किसी भी तरह के नशे का सेवन भी नहीं करता था। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, हायाघाट थानाध्यक्ष रविंद्र भारती ने बताया कि शव काफी प्रयास के बाद बरामद किया गया है। डीएमसीएच में शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top