Newswahni

दरभंगा में कार बाइक की टक्कर खाई में गिरा मोटरसाइकिल सवार स्थानीय लोगों ने कार ड्राइवर को भागने से रोका कहा जख्मी को…




दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र क्षेत्र बीएमपी-13 के पास आज एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक और चार पहिया वाहन (अर्टिगा) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ी सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसके हाथ की हड्डी बाहर निकल गई और पैर में भी फ्रैक्चर हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल युवक ने स्थानीय लोगों को बताया कि वह बहेड़ी प्रखंड के अटहर गांव का रहने वाला है, लेकिन गंभीर अवस्था के कारण वह अपना नाम स्पष्ट रूप से नहीं बता सका। पूछने पर उसने यह भी कहा कि उसके घर में कोई परिजन मौजूद नहीं है। परिवार के सदस्यों को हल्की चोटें चार चक्का वाहन में सवार परिवार के सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद कार सवार लोग बस पकड़कर मौके से जाने की कोशिश कर रहे थे,लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया। लोगों ने स्पष्ट कहा कि पहले घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जाए, तब ही जाने दिया जाएगा। इसके बाद कार सवारों में से एक व्यक्ति घायल को टेंपो से डीएमसीएच लेकर गया। प्रत्यक्षदर्शी दिनेश यादव ने बताया कि वे उसी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि बाइक और अर्टिगा में जबरदस्त टक्कर हुई है। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल था। कार सवार लोग निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप से एक व्यक्ति को घायल के साथ अस्पताल भेजा गया। बाद मे घायल युवक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटहर गांव निवासी सचिन कुमार के रुप में हुई।वह एक आयुर्वेद दवा कंपनी में प्रतिनिधि के रुप में काम करता है।
घायल युवक ने बताया की वह अपने घर से बहेड़ा बाजार में कंपनी का काम करते हुए सिमरी बाजार काम करने जा रहा था।इस दौरान दरभंगा की तरफ से बेनीपुर जा रही कार ने मेरे बाइक में ठोकर मार दी।जिससे वह खाई में बाइक सहित जाकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल (BR 07 BG 1458) और कार को जब्त कर थाना लाया गया है। बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रशून्जय कुमार ने बताया कि घायल युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top