Newswahni

दरभंगा में अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराई गाड़ी पुल के नीचे गिरी हादसे में पेंटर की मौत काम खत्म होने पर बाद घर…




दरभंगा में अनियंत्रित बाइक पुल के रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक पुल के नीचे गिर गई, जबकि एक युवक मौत हो गई। घटना केवटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-527बी की है। मृतक की पहचान कोयला स्थान निवासी पप्पू कुमार यादव(30) के तौर पर हुई है। पेश से पेंटर था। घरों में रंग-पेंटिंग का काम करता था। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुल की रेलिंग से टकराई बाइक जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम काम खत्म होने के बाद घर लौट रहा था। तीस भमरा पुल के पास सामने से आ रही गाड़ी से बचने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। पप्पू सड़क किनारे नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उठाया, इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top