![]()
समस्तीपुर में डीजे साउंड पर प्रतिबंध के विरोध में ट्रॉली डीजे साउंड संगठन के बैनर तले डीजे संचालकों ने आज कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन महाधरना की शुरुआत की। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि सरकार ने ट्रॉली डीजे साउंड को बंद करने की घोषणा की है, इस घोषणा से जिले के डीजे ट्रॉली संचालक मद्महत है। उन्होंने बताया कि जिले में 25000 से अधिक डीजे संचालक है, जिनसे उनका रोजी-रोटी चलता है। सरकार की ओर से डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने से इनसे जुड़े करीब तीन लाख परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ट्रॉली डीजे एवं साउंड संचालक के लिए नियमों का निर्धारण करें, ताकि उनका रोजी-रोटी भी चल सके। शहर में 25000 से अधिक डीजे संचालक मौके पर सभा के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव ने कहा कि समस्तीपुर जिले में 25000 से अधिक डीजे संचालक हैं । सरकार सभी डीजे संचालकों को अनुज्ञप्ति जारी करें। आए दिन पुलिसकर्मी डीजे संचालक के साथ दोहन करते हैं। इस पर रोक लगाई जाए और डीजे के कारोबार में ज्यादातर निम्न वर्गीय गरीब परिवार के लोग जुड़े हुए हैं। उन पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करें। जनतांत्रिक तरीके से डीजे संचालकों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू की है । उन लोगों की जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
Source link