
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव को कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाई। उनकी बेल अर्जा पर गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, मगर कोर्ट मामले की आगे की सुनवाई सोमवार, 16 फरवरी तक के लिए टाल दी है। वहीं, दूसरी ओर राजपाल यादव की मदद के लिए लगातार हाथ बढ़ रहे हैं। सिर्फ फिल्म इंड्रस्ट्री ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र से एक्टर की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब यूपी के संभल हिंसा से चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी ने भी कॉमेडियन राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
फिरोजाबाद में तैनात ASP अनुज चौधरी ने तिहाड़ जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव को अपनी सैलरी अकाउंट से 51,000 रुपए मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राशि इतनी बड़ी नहीं है, मगर मैं जो दे सकता हूं दे रहा हूं। ASP ने बताया कि उनकी बात से वो काफा प्रभावित हुए थे। राजपाल यादव ने एक बार कहा था कि आप जीवन का एक भी सेकेंड वापस ला सकते हो तो लाकर दिखावो, जीवन का एक भी सेकेंड बर्बाद मत करों क्योंकि समय वापस नहीं आता है।
ASP अनुज चौधरी ने राजपाल यादव के लिए क्या कहा?
ASP अनुज चौधरी ने आगे कहा, वो व्यक्तिगत रूप से राजपाल यादव की कॉमेडी से प्रभावित हैं, उनकी कई फिल्में देखी हैं। वो भी एक इंसान हैं, उनसे अच्छा कलाकार कोई नहीं है। वो एक हास्य अभिनेता है और उनकी फिल्में लोगों को प्रेरित करती हैं कई उतार-चढ़ाव के बाद इस कठिन समय में वो भी उनकी मदद करना चाहते हैं। वो अच्छे हैं उनके संस्कार अच्छे हैं। अभी उनका समय खराब चल रहा है,ऐसे मैं भी छोटी से मदद उनकी करना चाहता हूं।
इससे पहले जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी उनकी मदद की घोषणा की है। उनकी पार्टी राजपाल यादव के परिवार को 11,00,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। वहीं, एक्टर ने मैनेजर ने दावा किया है कि फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े एक्टर्स राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसमे सोनू सूद का नाम सबसे पहले आया था। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन जैसे कलाकारों ने भी एक्टर की मदद की बात कही है।
बता दें कि ये मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली डायरेक्टिड फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और वो कर्ज नहीं चुका पाए। फिर देखते ही देखते ब्याज, जुर्माना और देरी के कारण ये राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। राजपाल ने पैसा चुकाने के लिए कई चेक दिए जो बाउंस हो गए। इसी के चलते कंपनी ने उनके खिलाफ करीब सात अलग-अलग केस दायर किए हैं। राजपाल यादव पिछले सात दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने 5 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट के आदेश पर सरेंडर किया था। कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की सजा काटने का निर्देश दिया है।