![]()
जहानाबाद जिले के धनौती गांव में महिलाओं के लिए एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 400 महिलाओं की आंखों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। यह आयोजन डीबीएस और पीसीआई के सहयोग से प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा “ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड” प्रोजेक्ट के तहत किया गया। 35 वर्ष से ऊपर की महिलाओं की आंखें जांची जाती
सदर प्रखंड अंतर्गत मानदेय बीघा पंचायत के धनौती गांव में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार, संघ की अध्यक्ष नीतू कुमारी और समिति के प्रबंधक नवल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपनी आंखों की जांच कराई। समिति के एफडीई संतोष कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की आंखों की जांच की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर दृष्टि सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकें। जरूरमंदों को निःशुल्क चश्मा दिया जाता है
उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाएं अक्सर घरेलू कामकाज, सिलाई-कढ़ाई और अन्य कार्यों में व्यस्त रहती हैं, जिससे उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित होती है, लेकिन जानकारी के अभाव में वे इलाज नहीं करा पातीं। संस्था ऐसे ही गांव-गांव जाकर शिविर लगाती है और जरूरतमंद महिलाओं को चिन्हित कर उनकी आंखों की जांच कर निःशुल्क चश्मा प्रदान करती है। इस पहल से महिलाओं को काफी राहत मिली है, जिससे उन्हें अपने रोजमर्रा के काम करने में आसानी होगी। सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही
कार्यक्रम के दौरान समिति के लेखपाल रुक्मिणी देवी, चंद्रकांत, दीपक कुमार, गायत्री देवी, नीलू देवी सहित अन्य सदस्य और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजकों ने बताया कि बिहार सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
Source link