Newswahni

जहानाबाद में वाहन की चपेट में आने से महिला नदौल स्टेशन से घर लौटते समय हादसा फुटेज खंगाल रही पुलिस…




जहानाबाद में वाहन की टक्कर से पैदल चल रही महिला की मौत हो गई। घटना सेवनन गांव के समीप गया-पटना एनएच 22 पर हुई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय महिला सितावी देवी के रूप में हुई है। पंचायत मुखिया अजित कुमार के अनुसार, सितावी देवी नदौल स्टेशन से अपने घर लौट रही थीं। वह बाजार से सामान खरीदकर सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस घायल को ले गई अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसका मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। हाल ही में एक अन्य व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया था। इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किस वाहन ने इस घटना को अंजाम दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top