Newswahni

जमुई में भाई बहन जिंदा जले झोपड़ी में माचिस से लगी आग भाई को बचाने दौड़ी बहन भी चपेट में मां बर्तन धो…




जमुई में पुआल से बनी झोपड़ी में दो मासूमों (भाई-बहन) की जलकर मौत हो गई। घटना के समय मां बर्तन धो रही थी। बच्चे खलिहान में खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चों के हाथ माचिस लग गई। आग सेंकने के लिए बच्चों ने आग जलाई। माचिस जलते ही पास रखे पुआल में तुरंत आग पकड़ ली, जिससे आग देखते ही देखते पूरी झोपड़ी में फैल गई। इस दौरान बच्चा झोपड़ी में ही फंसा रह गया। छोटे भाई को आग में घिरा देख बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गई। एक अन्य बच्चा मां को बुलाने के लिए दौड़ा, लेकिन जब तक वह वापस लौटा, तब तक दोनों मासूम दम तोड़ चुके थे। घटना जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के कुमरतरी गांव की है। मृतकों की पहचान विजय कोड़ा की 6 वर्षीय पुत्री अनिता कुमारी और डेढ़ वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव, एसआई सुमन कुमारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। स्थानीय मुखिया जितनी देवी ने पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 10,000 रुपए की तत्काल सहायता प्रदान की। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top