![]()
जमुई के चकाई पंचमुखी चौक के पास शनिवार सुबह करीब 3 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही एक महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और उसकी पहचान करने में जुटी है। चकाई थाने के चौकीदार सुधीर पासवान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि देवघर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने महिला को टक्कर मारी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। महिला के पहचान में जुटी पुलिस मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। चौकीदार पासवान के अनुसार, महिला भिक्षाटन कर अपना जीवन यापन करती थी। पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है। चकाई थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है और उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी माह में सड़क दुर्घटनाओं में अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
Source link